Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

भाजपा सरकार ने ‘मां कैंटीन’ का नाम बदलकर किया ‘मां आहार’, याेजना जारी रखने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजना ‘मां कैंटीन’ को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, योजना का नाम बदलकर अब ‘मां आहार’ कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने राज्यभर में इस योजना के विस्तार की भी घोषणा की है।

03 Jun 2026

भाजपा सरकार ने ‘मां कैंटीन’ का नाम बदलकर किया ‘मां आहार’, याेजना जारी रखने का किया ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजना ‘मां कैंटीन’ को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, योजना का नाम बदलकर अब ‘मां आहार’ कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने राज्यभर में इस योजना के विस्तार की भी घोषणा की है।

बुधवार को नवान्न में नई सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद की पहली बैठक के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘मां कैंटीन’ योजना का नाम बदलकर ‘मां आहार’ रखा गया है और इसे पहले की तरह जारी रखा जाएगा।

दिलीप घोष ने कहा कि अभी तक राज्य में 390 केंद्रों से इस योजना के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाता था। अब 110 नए ‘मां आहार’ केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद राज्य में कुल 500 केंद्रों से लोगों को मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन मिलता रहे। इसी उद्देश्य से योजना को बंद करने के बजाय उसका विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन होने पर कई लोगों ने आशंका जताई थी कि तृणमूल सरकार की इस लोकप्रिय योजना को बंद किया जा सकता है। हालांकि, भाजपा सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी जनकल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। सरकार ने यह भी संकेत दिया था कि भविष्य में योजना के भोजन मेन्यू में बदलाव कर अंडा-भात के स्थान पर मछली-भात शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि ‘मां कैंटीन’ योजना की शुरुआत 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर की गई थी। सबसे पहले दक्षिण कोलकाता के देशप्रिय पार्क क्षेत्र में श्रमिकों के लिए 5 रुपये में दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया था।

योजना के तहत लोगों को 5 रुपये में चावल, दाल और अंडे की सब्जी अथवा उबला अंडा दिया जाता था। मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों के बाहर आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिजनों को कम लागत में भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी।

नई सरकार के फैसले के बाद अब ‘मां आहार’ के नाम से यह योजना राज्यभर में और अधिक केंद्रों के माध्यम से संचालित की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा सरकार ने ‘मां कैंटीन’ का नाम बदलकर किया ‘मां आहार’, या
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजना ‘मां कैंटीन’ को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, योजना का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News